हरियाणा के गुरुग्राम में धारा 144 लागू, डीसी ने जारी किए आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Top

schedule
2023-12-09 | 05:55h
update
2023-12-09 | 05:56h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana हरियाणा के गुरुग्राम में धारा 144 लागू, डीसी ने जारी किए आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Priyanka Sharma09/12/2023
166
Post Views: 260

Gurugram News Network – गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने गुरुग्राम में शनिवार को धारा 144 लागू कर दी है । अगर कोई शख्स धारा 144 का उल्लघंन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी ।

दरअसल भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार 9 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 45 स्थित सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे । उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिलाधीश एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के आदेश जारी किए है ।

 

जिलाधीश एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोजन स्थल के समीप धरना प्रदर्शन व ड्रोन, पैराग्लाइड आदि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को ऑपरेट करने पर रोक लगा दी है । जारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Priyanka Sharma09/12/2023
166
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 05:31:12
Privacy-Data & cookie usage: