Jind News : रात को पेट्रोल पंप पर हवा भरने के लिए नहीं मिलते कर्मचारी

Top News Haryana

schedule
2026-06-03 | 12:28h
update
2026-06-03 | 12:28h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Jind News : रात को पेट्रोल पंप पर हवा भरने के लिए नहीं मिलते कर्मचारी
Priyanka Sharma2 hours ago
7
Jind News: Employees are not available at petrol pumps at night to fill air.
Post Views: 10

Jind News : जींद में रात को साढ़े आठ बजे टॉप न्यूज हरियाणा के रिपार्टर कार्यालय से निकलकर अपनी बाइक लेकर सीधे गोहाना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गया। वहां बाइक के टायर में हवा भरने के बारे में सुविधा है या नहीं, इसके बारे में पूछा। वहां मौके पर मिले कर्मचारी ने कहा, हवा भरने की सुविधा है।

जब संवाददाता पेट्रोल पंप पर पहुंचा, तो एक व्यक्ति में खुद ही हवा भर रहा था। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि जब मशीन से आवाज आने लग जाए, तो समझ जाना कि टायर में पूरी हवा भर गई है। इसके बाद संवाददाता ने बाइक के अगले टायर में हवा भरी। तभी एक जुगाड़ बाइक पर एक व्यक्ति आया और बोला कि उसने बाइक में तेल भी डलवाना है, तो कर्मचारी ने खुद उसके टायर में हवा भर दी। इसके बाद संवाददाता गोहाना रोड पर आगे चला गया। धीरे-धीरे वाहनों के हार्न का शोर भी हो रहा था।

इस दौरान एक रेसिंग बाइक सवार तेज गति से अपनी बाइक लेकर गुजरा। लघु सचिवालय व एसपी आवास के सामने से होते हुए संवाददाता गोहाना रोड पर आगे बढ़ा। रात के समय मौसम दिन की अपेक्षा थोड़ा ठीक था। हवा भी चल रही थी। बायोगैस प्लांट से आगे जाकर संवाददाता बस स्टैंड की ओर मुड़ा। सर्विस रोड से होते हुए आगे हाईवे पर चला। फिर सफीदों रोड बाईपास के नीचे पहुंचा। यहां कुछ लोग सफीदों की ओर जाने के लिए बस व निजी वाहनों का इंतजार कर रहे थे।

Jind News : खोखरी के पास पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ने कहा हवा चेक नहीं होगी

करीब पौने बजे सफीदों रोड बाईपास पर पहुंचा, यहां से वापस शहर की ओर रुख किया। जाइट संस्थान से आगे एकलव्य स्टेडियम की ओर बाइक घूमा दी। एकलव्य स्टेडियम के सामने से संवाददाता हैबतपुर की ओर चला। हैबतपुर गांव में मेडिकल कालेज के सामने वाली सड़क के चौड़ीकरण कार्य के चलते उबड़-खाबड़ थी। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे। धीरे-धीरे बाइक पर खोखरी की ओर चल दिया। इसके बाद महसूस हुआ कि बाइक के पिछले टायर में हवा कम है, क्यों ने खोखरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर हवा भरवा ली जाए। जब रात नौ बजे खोखरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारी से पूछा कि बाइक के पिछले टायर में हवा भरवानी है। कर्मचारी ने कहा कि इस समय हवा नहीं भरी जाएगी।

Jind News : हाईवे पर कर्मचारी ने कहा, हवा भरने वाला कर्मचारी सुबह मिलेगा

खोखरी गांव के पेट्रोल पंप पर जब कर्मचारी ने बाइक के पीछे वाले टायर में हवा भरने से मना कर दिया, तो संवाददाता ने अपनी बाइक को फिर से हाईवे की ओर घूमा लिया। हैबतपुर के पास पुल पर सर्विस रोड से सफीदों रोड की ओर चल दिया। जब राजाजी ढाबा के पास पहुंचा, तो उसकी नजर सामने वाले पेट्रोल पंप पर पड़ी। टायर में हवा कम होने के चलते सोचा कि शायद यहां बात बन जाए, तो रात लगभग सवा नौ बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारी से बाइक में हवा भरने के लिए पूछा। कर्मचारी ने कहा कि इस समय बाइक में हवा नहीं भरी जा सकती। हवा भरने वाले कर्मचारी की ड्यूटी दिन में रहती है। कर्मचारी ने कहा कि सामने मशीन लगी है, अगर आप खुद हवा भरना चाहो, तो भर सकते हो।

Priyanka Sharma2 hours ago
7
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.06.2026 - 14:25:06
Privacy-Data & cookie usage: