Electricity Bils: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Top News Haryana

schedule
2023-12-04 | 14:57h
update
2023-12-04 | 14:58h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Electricity Bils: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान
Priyanka Sharma04/12/2023
130
Post Views: 256

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 5 दिसंबर, 2023 को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, सेक्टर-5 पंचकूला के कार्यालय की जाएगी।

इसी प्रकार, 6 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यकारी अभियंता, पॉवर कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला के कार्यालय में की जाएगी। यह सुनवाई केवल पंचकूला के उपभोक्ताओं के लिए की जाएगी।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।

इनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं।

बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

 

Priyanka Sharma04/12/2023
130
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2026 - 16:33:32
Privacy-Data & cookie usage: