Gold-Silver Price Hike : आज सोने-चांदी के कीमतों में आया तेजी से उछाल, जानें कितने बढ़े भाव

Top News Haryana

schedule
2024-07-03 | 10:50h
update
2024-07-03 | 10:50h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Business Gold-Silver Price Hike : आज सोने-चांदी के कीमतों में आया तेजी से उछाल, जानें कितने बढ़े भाव
Priyanka Sharma03/07/2024
134
There was a sharp rise in the prices of gold and silver today, know how much the prices increased
Post Views: 262

Gold-Silver Price Hike : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 जुलाई को तेजी से उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 281 रुपए बढ़कर 71,983 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसी कीमत पर 71 हजार 692 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलोग्राम चांदी 842 रुपए बढ़कर 88 हजार 857 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 88 हजार 015 रुपए किलो प्रति पर थी। इस वर्ष चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94 हजार 280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

 

देश के सबले बड़े आर्थिक शहरों में सोने के भाव

Advertisement

  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव 66 हजार 500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 72 हजार 530 रुपए है।
  • मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव 66 हजार 350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 72 हजार 380 रुपए है।
  • कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 66 हजार 350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 72 हजार 380 रुपए है।
  • चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव 66 हजार 950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 73 हजार 040 रुपए है।
  • भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव 66 हजार 400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 72 हजार 430 रुपए है।

 

इस वर्ष अब तक 8 हजार से ज्यादा बढ़े सोने के दाम
पाठकों को बता दें कि, इस वर्ष अब तक सोने के कीमत 8 हजार 631 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ (Gold-Silver Price Hike) चुके हैं। इस वर्ष की आरंभ में ये 63 हजार 870 रुपए पर था। जो अब 71,983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी कीमत इसी वर्ष के आरंभ में 73 हजार 395 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। जो अब 88 हजार 857 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस वर्ष 15 हजार 462 रुपए बढ़ चुकी हैं।

 

Priyanka Sharma03/07/2024
134
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 01:03:29
Privacy-Data & cookie usage: