Jind news : जींद में परिवार गया था शादी में, पीछे से चोरों ने घर से उड़ाए 3.71 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने

schedule
2023-11-30 | 07:31h
update
2023-11-30 | 07:31h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Jind news : जींद में परिवार गया था शादी में, पीछे से चोरों ने घर से उड़ाए 3.71 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने
Priyanka Sharma30/11/2023
130
Jind news: The family had gone to a wedding in Jind, thieves stole Rs 3.71 lakh, gold and silver jewelery from the house from behind
Post Views: 226

Jind news : हरियाणा के जींद शहर में चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शीतलपुरी कॉलोनी में एक परिवार शादी में गया हुआ था तो पीछे से चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे और अंदर कमरों के ताले तोड़ 3 लाख 71 हजार रुपए की नकदी, सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत (Jind news) में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह उसके परिवार के सदस्य शादी में गए हुए थे और वह अपने ऑफिस के काम से बाहर गया हुआ था। रात को चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा।

 

उसके बाद घर के अंदर दो (Jind news) कमरों का ताला तोडऩे के बाद अलमारी, शूटकेश आदि का ताला तोड़ते हुए घर में रखी 3 लाख 71 हजार रुपए की नकदी, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, बालियों का सेट, सोने के झूमके, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति समेत अन्य सामान को चोरी कर लिया। उसे करीब पांच लाख रुपए से ज्यादा का कैश और गहने चोरी हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने 2 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी, आदेश जारी

 

जब परिवार के लोग शादी के बाद वापस लौटे तो ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। सुशील के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिख रहा है, जो एक घंटे बाद वापस जाता दिखाई दे रहा है। वह संदेह के घेरे में हैं। पुलिस चोरों की (Jind news) तलाश में जुटी है।

 

 

Haryana News: हरियाणा में 2500 करोड़ की खरीद को मंजूरी, देखें क्या क्या होगा काम ?AMP

Priyanka Sharma30/11/2023
130
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 21:46:33
Privacy-Data & cookie usage: