Haryana News: हरियाणा में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा, अब इस तरीके से लगेगी हाजिरी

Top

schedule
2023-12-06 | 12:51h
update
2023-12-06 | 12:52h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Haryana News: हरियाणा में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा, अब इस तरीके से लगेगी हाजिरी
Priyanka Sharma06/12/2023
134
Post Views: 215

हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में कामचोरी पर नकेल कसने के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू की जाएगी। इसके लिए हरियाणा शहरी निकाय विभाग ने सभी नगर निगम और नगरपालिकाओं को लेटर जारी किया।

बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पिछले कई साल से लागू है, लेकिन इस पर काम नहीं हो रहा था। नगर निगम कमिश्नर से कहा गया है कि वह सरप्राइज चेकिंग भी करें और अगर उस दौरान कोई कर्मचारी गैर-हाजिर मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सरकार ने हर 10 दिन बाद अटेंडेंस की रिपोर्ट सरकार के पास भेजने के लिए भी कहा है। इस बारे में नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने बताया कि अब कर्मचारियों की सरप्राइज चेकिंग भी की जाएगी।

गौरतलब है कि सरकार ने 2017 में आधार इनेबल बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया था, ताकि कर्मचारी और अधिकारी ऑफिस आकर अटेंडेंस लगाएं।

नगर निगम ने हर ब्रांच में मशीन लगाई थी, लेकिन कुछ साल बाद ही मशीनें खराब हो गईं और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो हाजिरी रजिस्टर में लगने लगी।

 

Priyanka Sharma06/12/2023
134
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 04:08:44
Privacy-Data & cookie usage: