'स्वर्ग' से आया घोड़ा, जिसकी सुंदरता का नहीं लगा सकते अंदाजा, जानिए किस देश में पाया जाता है

Top

schedule
2023-12-02 | 08:54h
update
2023-12-02 | 08:54h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Viral ‘स्वर्ग’ से आया घोड़ा, जिसकी सुंदरता का नहीं लगा सकते अंदाजा, जानिए किस देश में पाया जाता है
Priyanka Sharma02/12/2023
58
Post Views: 106

Akhal Teke: क्या आप दुनिया का सबसे सूंदर जानवर देखना चाहते हैं यदि आपका जवाब हाँ है तो आप सही जगह आए है। आपको बता दें इस दुनिया में घोड़े की एक ऐसी नस्ल मौजूद है जिस नस्ल के घोड़े को दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा कहा जाता है। घोड़े की इस नस्ल को अखल टेके (Akhal-teke) के नाम से जाना जाता है। ये तुर्कमेनिस्तान के कराकुम रेगिस्तान में मिलता है।

हजारों साल पहले इस नस्ल के घोड़े हुए थे प्राप्त

रिपोर्ट्स के अनुसार टेके आदिवासी जनजाति ने हजारों साल पहले अखल मरुस्थल में घोड़े की इस नस्ल का पालन-पोषण किया था। इसीलिए इस नस्ल का नाम इन पर पड़ गया। अखल टेके दुनिया की सबसे पुरानी घोड़े की प्रजातियों में से एक है।

3000 साल पहले से होता आ रहा जिक्र

यदि हम इतिहास की तरफ मुख करें तो 3000 साल पहले से इसका जिक्र मिलता है। इस घोड़े की खासियत इसकी स्पीड, बुद्धि और ताकत है किसके कारण इसे पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं ये लंबी उछाल भी मारते हैं। देखने में यह सुनहरे रंग के दिखते हैं।

भारत में इसकी कीमत 30 लाख रुपए

इस घोड़े को दुनिया का सबसे खूबसूरत घोड़ा माना जाता है और इसीलिए यह कहा जाता है कि यह घोडा सीधा स्वर्ग से आया है। इसके चमकने का राज इसके बाल हैं, जो वाकई में खूबसूरत हैं। आपको बता दें इस घोड़े की भारत में कीमत 30 लाख रुपए तक हो सकती है।

इस घोड़े की दी जाती है वफादारी की मिसाल

इस घोड़े का वजन औसत रूप से 450-500 किलो हो सकता है। कहा जाता है कि ये घोड़े सिर्फ अपने मालिक को ही सवारी करने देते हैं। इनकी वफादारी की मिसाल भी दुनिया भर में दी जाती है। इस नस्ल के घोड़े आम घोड़ों की तुलना में अपने मालिक की बात काफी जल्दी समझ जाते हैं।

अखल टेके है तुर्कमेनिस्तान का राष्ट्रीय पशु

लेकिन अब इस प्रजाति के घोड़ों की संख्या घटती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में ये तुर्कमेनी घोड़े करीब 7000 की संख्या में हैं। अखल टेके तुर्कमेनिस्तान का राष्ट्रीय पशु भी है।

इसे वहां पर बहुत से लोग पालते हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस घोड़े की आनुवंशिकी के कारण इसकी चमड़ी चमक के साथ लाइट रिफलेक्ट करती है। वैसे ये दिखने में खूबसूरत लगते भी हैं।

 

Priyanka Sharma02/12/2023
58
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.04.2025 - 05:48:10
Privacy-Data & cookie usage: