Jind NIA Raid : दुबई में काम नहीं चला तो कशिश ने जींद में खोली जिम, लौहारी सूटों की आनलाइन बिक्री का करता था

schedule
2025-06-01 | 06:58h
update
2025-06-01 | 07:00h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana
Trending
दुबई में काम नहीं चला तो कशिश ने जींद में खोली जिम, लौहारी सूटों की आनलाइन बिक्री का करता था काम

दिल्ली की चांदनी चौक पर बनी दुकान के संचालक द्वारा दिए गए नंबरों पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए

Parvesh Mailk01/06/2025
381
When things didn't work out in Dubai, Kashish opened a gym in Jind, he used to sell Lohari suits online
Post Views: 435

Jind NIA Raid : जींद में सेक्टर आठ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जिस कशिश कोचर के घर पर छापेमारी की है, उसका परिवार शुरुआत से ही व्यापार का काम करता है। मई 2020 में कशिश कोचर के पिता सदानंद कोचर का निधन हो गया था। कशिश कोचर के नजदीकियों के अनुसार पिता के निधन के बाद उसने कपड़े का कारोबार शुरू कर दिया था।

जहां पर दुबई में कुछ लोगों के साथ सांझेदारी में इंडियन कपड़ों का कारोबार शुरू किया, लेकिन वहां पर उनकी सांझेदारी ज्यादा समय तक नहीं चली। इसके चलते वह वापस भारत आ गया। कशिश कोचर शुरुआत से ही फिटनेस के प्रति लगाव है, इसलिए उसने जींद में जिम खोल दी।

जहां पर काफी संख्या में युवा सुबह व शाम को अभ्यास करते है। जिम के साथ उसने कपड़े का कारोबार जारी रखा। जहां पर चांदनी चांदी चौक में पाकिस्तान डिजाइन के कपड़ों का संचालन करने वाले दुकानदार के संपर्क में आ गया। जहां पर जिम के साथ उसने कपड़ों का कारोबार जारी रखा।

जहां पर अधिकतर समय जिम के अंदर ही बिताता है और आनलाइन ही कपड़ों का काम करता है। कपड़े के इस कारोबार ने कशिश कोचर को एनआइए की नजर में ला दिया। जहां पर दिल्ली की चांदनी चौक पर बनी दुकान के संचालक द्वारा दिए गए नंबरों पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसमें सात व आठ हजार की दो ट्रांजेक्शन है। यह उन लोगों के पास हुई है, जो लोग पाकिस्तान के जासूसी में पकड़े गए है। हालांकि उसके नजदीकियों का कहना है कि इसमें कशिश कोचर का कोई गलती नहीं है, क्योंकि चांदनी चौक के दुकानदार के भरोसे में आकर राशि को भेजा गया है। जिन खातों में राशि गई है, उससे कशिश कोचर का कोई सीधा संबंध नहीं है।

एनआइए के पास तीन लोकेशन थी
सूत्रों के अनुसार एनआइए ने देर रात को ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया था कि उनकी टीम द्वारा छापेमारी की जा नहीं। इसलिए देर रात को एनआइए की टीम पुलिस लाइन में पहुंच गई थी। जहां पर स्थानीय पुलिस के कुछ कर्मचारियों को लेकर उनके पास मौजूद लोकेशन पर पहुंची। पहली लोकेशन शिव चौकी पर उसके पुस्तैनी मकान की थी, क्योंकि उसके सभी कागजात शिव चौक के है।

जब वहां पर टीम पहुंची तो पता चला कि कशिश तो अब सेक्टर आठ में किराये के मकान पर रहता है। इस पर पुलिस की टीम दूसरी मंजिल पर रह रहे कशिश के घर पर दस्तक दी। जहां पर साढ़े चार बजे कार्रवाई शुरू की थी, जो लगभग दस बजे तक चलती रही। हालांकि कशिश की तीसरी लोकेशन उसके बाल भवन रोड पर बने जिम की थी।

Parvesh Mailk01/06/2025
381
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 18:56:01
Privacy-Data & cookie usage: