हरियाणा के फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, महिला किसानों ने

schedule
2023-11-30 | 15:28h
update
2023-11-30 | 15:29h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana हरियाणा के फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, महिला किसानों ने उड़ाया ड्रोन
Priyanka Sharma30/11/2023
60
Post Views: 116

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव अभिभाषण को सुना

महिला किसानों ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया

 

चंडीगढ़, 30 नवंबर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड के देवगढ़ स्थित एम्स से 10 हजार जन अौषधि केंद्रों अौर प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उन्होंने नमो ड्रोन दीदी का नाम दिया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से शुरू की गई थी।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जन अौषधि केंद्रों से गरीबों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी। अच्छी दवा-अच्छी सेवा ही जन अौषधि केंद्र का मूल उद्देश्य है। भविष्य में जन अौषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। लोग अधिक से अधिक इस से जुड़े, ताकि उन्हें सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में फरीदाबाद के बिल्लौच गांव में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, नयनपाल रावत और श्रीमति सीमा त्रिखा, गांव से सरपंच और जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबोधन को सुना।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। जिसकी शुरुआत आज फरीदाबाद जिला के बिल्लौच गांव से की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों को योजनाओं के बारे में भी अवगत कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। प्रदेश में लगभग 40 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। एक सहायता समूह में कम से कम 10 महिला सदस्य होती हैं, जो अपनी प्रतिभा से अच्छे उत्पाद पैदा करती हैं।

इन स्वयं सहायता समूहों को प्रदेश सरकार 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपये का लोन दे रही है। कई सहायता समूह तो लघु उद्योग का रूप ले चुके हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया। महिला अब खेती में ड्रोन का उपयोग खाद छिड़काव आदि कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उनकी सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने बिल्लौच गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के भवन के निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं देने के विशेष काउंटर लगाए गए। व्यक्तियों की वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को मौैके पर ही ठीक किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए 7 व्यक्तियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण भी वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुंबई में ताज होटल में 26 नवंबर 2011 के दौरान हुए आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले कमांडो सुरेंद्र चौधरी को सम्मानित भी किया। इसके अलावा प्रगतिशील किसानों, खिलाड़ियों व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

क्रमांक-2023

सत्यव्रत, विजय पाल सिंह

 

 

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जगदीश चंद्र बोस का जीवन युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

चंडीगढ़, 30 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस के 165वीं जयंती समारोह में शिरकत की।

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जगदीश चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मनोहर लाल ने जगदीश चंद्र बोस के योगदान पर बल देते हुए कहा कि उनका जीवन युवा शोधकर्ताओं के लिए एक आदर्श है, जिससे उन्हें प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान क्षेत्र में जगदीश चंद्र बोस के योगदान को मान्यता देते हुए वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का नाम जगदीश चंद्र बोस के नाम पर रखा गया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 2017 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की थी।

इस दौरान कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और विकासात्मक पहलों के बारे में जानकारी भी दी।

इस अवसर पर हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर, विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता, श्रीमती सीमा त्रिखा, विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Priyanka Sharma30/11/2023
60
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.05.2025 - 06:02:56
Privacy-Data & cookie usage: