Jind Farmer Protest : जींद में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि, भाकियू युवा

schedule
2025-06-01 | 16:18h
update
2025-06-01 | 16:18h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Jind Farmer Protest : जींद में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि, भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे

साल 2002 में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Parvesh Mailk01/06/2025
428
Tribute paid to farmers who lost their lives in the farmers' movement in Jind, BKU youth national president also reached
Post Views: 492

Jind Farmer Protest : जींद के गुलकनी गांव में किसान आंदोलन के दौरान साल 2002 में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह के अलावा प्रदेश भर से किसान पहुंचे।

सुबह आठ बजे हवन किया गया। इसके बाद दोपहर को 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। किसान नेताओं ने संबोधन से पहले किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली के बिलों को लेकर प्रदेश भर में साल 1992 से बिजली आंदोलन चला आ रहा है। साल 2002 में गांव गुलकनी के पास भाकियू के कार्यक्रम के धरने के दौरान जिला प्रशासन ने गोली चलवा दी। पुलिस की गोली लगने से 9 किसानों की जान चली गई थी।

Tribute paid to farmers who lost their lives in the farmers’ movement in Jind, BKU youth national president also reached

जान गंवाने वाले किसानों में राजपुरा भैण गांव के पांच किसान हवा सिंह, दिलबाग, राजेश, महासिंह, ओमप्रकाश गांव गुलकनी निवासी चार किसान बिजेंद्र शर्मा, राम गोपाल, राजबीर, नरेश शामिल हैं। बाद में इन जान गंवाने वाले किसानों के स्टेच्यू यूनियन द्वारा गुलकनी में बनवाए गए। तभी से हर साल गुलकनी गांव में भाकियू द्वारा किसान शहीदी दिवस मनाया जाता है। नौगामा खाप व भाकियू ने इन किसानों की याद में गुलकनी गांव में स्मारक का निर्माण करवाया हुआ है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से किसान पहुंचे और किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को याद किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, जिला अध्यक्ष बारू राम, युवा प्रधान बिंद्र नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, खाप प्रेस प्रवक्ता उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना, जयबीर लोहान राजपुरा भैण मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान और प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि भाकियू द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और इसे गांव-गांव के स्तर पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा आंधी और तुफान के कारण जो बिजली के पोल गिरे हुए हैं, उन्हें निगम जल्द से जल्द ठीक करे। आगामी चार-पांच दिनों में इन पोल को सही नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी।

Parvesh Mailk01/06/2025
428
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 18:05:45
Privacy-Data & cookie usage: