Sbi news: पर्सनल लोन पर SBI लाया धमाकेदार ऑफर, ब्याज दर में छूट के साथ मिलेंगे ये फायदे

Top News Haryana

schedule
2023-11-30 | 08:58h
update
2023-11-30 | 08:58h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Sbi news: पर्सनल लोन पर SBI लाया धमाकेदार ऑफर, ब्याज दर में छूट के साथ मिलेंगे ये फायदे
Priyanka Sharma30/11/2023
129
Post Views: 258

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की ओर से पर्सनल लोन पर बड़ा ऑफर निकाला गया है. इस ऑफर के तहत बैंक की ओर से ब्याज दर में छूट और जीरो प्रोसेसिंग फीस समेत कई फायदे दिए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप पर्सनल लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

एसबीआई पर्सनल लोन पर ब्याज दर में छूट

पर्सनल लोन पर ऑफर को लेकर एसबीआई की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है. अगर कोई व्यक्ति एसबीआई से पर्सनल लोन लेता है तो उसे ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फीस पर पर्सनल लोन दिया जाएगा. यानी लोन के लिए आवेदन करने के बाद आपको सीधे किस्त चुकानी होगी. इसके अलावा पर्सनल लोन लेने के लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं है.

एसबीआई में पर्सनल लोन पर ब्याज दर
एसबीआई द्वारा दिए जाने वाले पर्सनल लोन पर ब्याज दरें 11.05 प्रतिशत से 14.05 प्रतिशत तक होती हैं। हालाँकि, ब्याज दर आपकी पात्रता पर निर्भर करती है, आपका क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा। आपको उसी कम ब्याज पर लोन मिल जाएगा. क्रेडिट स्कोर आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है। 300 का क्रेडिट स्कोर सबसे खराब माना जाता है, जबकि 900 का क्रेडिट स्कोर सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेने के लिए 750 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है।

अगर क्रेडिट हिस्ट्री न होने के कारण आपका क्रेडिट स्कोर नहीं है तो आप पर्सनल लोन की जगह गोल्ड लोन या एफडी ओवरड्राफ्ट का भी रुख कर सकते हैं। इससे आपको कम ब्याज पर लोन लेने में मदद मिलेगी.

 

Priyanka Sharma30/11/2023
129
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 08:24:44
Privacy-Data & cookie usage: