Political
Trending

जींद में डिप्टी स्पीकर ने रेसलर विनेश पर साधा निशाना, फेसबुक पोस्ट-ट्वीट डालने के अलावा विनेश के पास कुछ नहीं

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने चुनावी माहौल के दौरान 22 संकल्प लिए थे, जो तकरीबन सभी संकल्प पूरे होने को है

Jind Political News : हरियाणा के जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जुलाना से विधायक व रेसलर विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए कहा है कि विनेश फोगाट के पास फेसबुक पर पोस्ट और ट्वीट डालने के अलावा और कोई काम नहीं है। विनेश के पास करने के लिए और कहने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए बस ट्वीट का ही काम है।

डॉ. कृष्ण मिड्ढा शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने चुनावी माहौल के दौरान 22 संकल्प लिए थे, जो तकरीबन सभी संकल्प पूरे होने को है और जो महिलाओं को ₹ 2100 वाली बात है, उसको भी जल्द ही विधानसभा सत्र में पूरा किया जाएगा। जींद में भी विकास पर जोर दिया जा रहा है। बरसाती पानी की निकासी पर काम किया जा रहा है। बारिश के बाद अब ज्यादा समय तक पानी सड़कों पर नहीं ठहरता है।

विनेश फोगाट ने ये किया था ट्वीट
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के रोड शो पर ओलिंपिक मेडलिस्ट और जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने 28 मई को अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसमें विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहलवान बजरंग पूनिया की पोस्ट को शेयर करते हुए सरकार पर सवाल उठाते हुए इनडायरेक्ट आपत्ति जताई है।

विनेश फोगाट ने शेर-ओ-शायरी के अंदाज में लिखा था कि
लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा है हम इसकी शिकायत करते तो कहां करते सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है।
यह टिप्पणी बृजभूषण शरण सिंह को नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण के मामले बरी के बाद आयोजित रोड शो के संदर्भ में की गई है।

Related Articles

Back to top button