Jind news : जींद से 3 लड़कियां लापता, दो सहेलियां घर से स्कूल गई थी, नहीं लौटी वापस

Top News Haryana

schedule
2025-01-31 | 15:59h
update
2025-01-31 | 15:59h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Crime Jind news : जींद से 3 लड़कियां लापता, दो सहेलियां घर से स्कूल गई थी, नहीं लौटी वापस

पुलिस ने दर्ज किये मामले

Priyanka Sharma31/01/2025
4,013
Post Views: 4,295

Jind news : हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग क्षेत्र से तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इनमें दो सहेलियां शहर के एक स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन स्कूल भी नहीं पहुंची और घर भी नहीं गई।

वहीं सफीदों में पड़ोसी ने ही एक लड़की को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

जींद शहर में घर से स्कूल के लिए निकली दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कौशिक नगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। 29 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह 9 बजे स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक स्कूल से नहीं लौटने पर उन्होंने स्कूल जाकर पता किया तो अध्यापकों ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल नहीं आई।

इसके बाद वह उसकी सहेली के घर पूछने चले गए कि कहीं उसकी बेटी वहां तो नहीं आई। वहां जाकर पता चला कि उसकी बेटी की सहेली भी सुबह से ही घर से गायब थी। दोनों के स्वजनों ने हर जगह तलाश किया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस ने दोनों सहेलियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी कालोनी के युवक पर लगाया आरोप

पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी वीरवार को काम पर गए हुए थे। दोपहर बाद पीछे से उसकी बेटी घर से बताए बिना निकल गई। शाम को जब वह काम से लौटे तो उसकी छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बेटी घर नहीं है।

इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि सिंगलपुरा कालोनी निवासी मिट्ठू ने उसकी बेटी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने मिट्ठू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Priyanka Sharma31/01/2025
4,013
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.06.2026 - 20:45:53
Privacy-Data & cookie usage: