Jaya Kishori : जया किशोरी एक नहीं दो हिस्सों में लेती है कथा के पैसे, क्या आप जानते हैं आखिर कितनी है उनकी

schedule
2023-12-02 | 14:56h
update
2023-12-02 | 14:56h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Viral Jaya Kishori : जया किशोरी एक नहीं दो हिस्सों में लेती है कथा के पैसे, क्या आप जानते हैं आखिर कितनी है उनकी एक कथा की फीस?
Priyanka Sharma02/12/2023
143
Post Views: 335
Jaya Kishori : लोगों के मार्गदर्शक देने वाले गुरूओ में कई कथावाचक है जो प्रभावित कर रहे हैं।उनके फॉलोअर्स बहुत है, देश के इन्ही सबसे चर्चित कथावाचकों में जया किशोरी भी एक नाम हैं। जिनके फॉलोअर्स बहुत है। जया किशोरी देश में एक लोकप्रिय नाम हैं। जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जया किशोरी अपनी कथा के साथ-साथ अपनी मोटिवेशनल वीडियो भी देती हैं।

जया किशोरी की लोकप्रियता चरम पर

जया किशोरी की कथा सुनने के साथ इन दिनों उनकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं भी है। चाहे यूट्यूब हो या फिर फेसबुक या फिर आप इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जया किशोरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसी वजह से लोग जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।

जया किशोरी का यूट्यूब चैनल

बता दें कि जया किशोरी का यूट्यूब चैनल भी है। उनकी कथा और उनकी स्पीच के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। लोग जया किशोरी के नए-नए भजनों और कथाओं के वीडियो सुनते रहते हैं। हमेशा से ही लोगों में जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुकता देखी जाती है।

Advertisement

जया किशोरी एक कथा की फीस

एक कथा के लिए जया किशोरी कितने रुपए लेती हैं। जानकारी के अनुसार जया किशोरी एक कथा कहने के लिए 9 लाख 50 हजार फीस लेती हैं। वह अपनी फीस का आधा हिस्सा धार्मिक इवेंट से पहले ले लेती हैं और बाकी का आधा हिस्सा कथा पूरी होने के बाद लेती हैं।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जया किशोरी अपनी कमाई हुई रकम का बड़ा हिस्सा दान कर देती हैं। जी हां, वह नारायण सेवा संस्थान को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करती हैं। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा और देखभाल करता है।

यहां दिव्यांगों को आर्थिक मदद, रोजगार, खाने-पीने और इलाज के लिए मदद की जाती है। इसके अलावा जया किशोरी सामाजिक कार्यों के लिए भी पैसे देती हैं। जया किशोरी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “वृक्षारोपण” में भी हमेशा पैसे दान देती हैं।

जया किशोरी कब किससे करेंगी शादी

जया किशोरी से लोग शादी से जुड़ा सवाल पुछते हैं।बता दें कि अभी जया किशोरी शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वो शादी नहीं करेंगी। एक बार जया किशोरी ने कहा था कि वो साध्वी या संत नहीं हैं। वो एक आम इंसान की तरह हैं।

इसलिए वे एक आम लड़की की तरह शादी भी करेंगी। लेकिन उनका ये भी कहना है कि वो ताउम्र भक्ति के मार्ग को नहीं छोड़ेंगी। समय आने पर वो विवाह जरूर करेंगी। अगर वो शादी करेंगी तो कोलकाता में करेंगी। ये उनके लिए सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो जब चाहे अपने माता-पिता की देख रेख कर सकती है।

जया किशोरी कौन है?

13 जुलाई 1995 को जन्मी जया किशोरी कोलकाता से आती हैं। जया किशोरी ने बहुत छोटी उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुन लिया था, जिसकी वजह से कम उम्र में ही वह भजन और कीर्तन में हिस्सा लेने लगीं। जब जया किशोरी की उम्र 10 वर्ष की थी, तभी से ही वह धार्मिक कार्यक्रम करती आ रही हैं।

जया किशोरी अपनी कथा के लिए देश से लेकर विदेशों में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने देश के साथ विदेशों में भी “श्री मद् भागवत” और “नानी बाई का मायरा” की कथा की है। जया किशोरी की कथा सुनने के लिए हजारों में नहीं लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

Priyanka Sharma02/12/2023
143
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 20:18:39
Privacy-Data & cookie usage: