England Crime News : ब्रिटेन में भारतवंशी धर्मगुरु पर लगा रेप का आरोप,  बाबा खुद को बताता है भगवान

Top

schedule
2024-07-03 | 15:09h
update
2024-07-03 | 15:09h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Crime England Crime News : ब्रिटेन में भारतवंशी धर्मगुरु पर लगा रेप का आरोप,  बाबा खुद को बताता है भगवान
Priyanka Sharma03/07/2024
148
Indian origin religious leader accused of rape in Britain, Baba calls himself God
Post Views: 331

England Crime News : ब्रिटेन में भारतीय मूल के हिंदू धर्मगुरु राजिंदर कालिया पर उनकी एक शिष्या ने रेप का आरोप लगाने का मामला सामने आया  है। एक निजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजिंदर ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के तहत शिष्यों को सामाजिक कुरीतियों की तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही अपने शिष्यों में पाखंड का जहर भी भर रहे हैं।

 

कई सालों तक से शिष्याओं से किया रेप

ब्रिटेन (England Crime News) में 68 वर्ष के राजिंदर कालिया अपनी पाखंड शक्तियों पर दावा करते हैं कि, वह मरीजों का इलाज कर सकता है। इसके अतिरिक्त उसने झूठे वीडियो के तहत भक्त लोगों के सामने चमत्कार दिखाने की भी प्रयास किया है। इस दौरान उसने नीबू से खून निकालने और पानी में आने लगाने का वीडियो भी दिखाया है।

पाठकों को बता दें कि, राजिंदर ने भारतीय मूल की 4 शिष्याओं की सहायता करने के बहाने उनका रेप किया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन चारों महिलाओं ने राजिंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 3 ने आरोप लगाया है कि, राजिंदर कई वर्षों से उनका शोषण कर रहा था। इसके अतिरिक्त उस पर 3 लोगों से बिना सैलरी दिए काम कराने का भी आरोप है।

 

राजिंदर ने 22 साल तक शिष्या का किया रेप 
बाबा पर रेप का आरोप लगाते हुए 57 साल की रेप पीड़िता ने बताया कि, वह काफी कम उम्र अपने बच्चे के साथ राजिंदर के आश्रम गई थी। धीरे-धीरे वह नियमित तौर पर हर हफ्ते 3 सेशन में शामिल होने लगीं और एक दिन वह रो रही थी। तब राजिंदर उसके पास आया और कहा कि, वह सब जानता है कि कब-क्या होने वाला है। उसका नर्क या स्वर्ग में जाना भी वही तय करेगा। पीड़ित महिला ने बताया कि राजिंदर ने अगले 22 वर्ष तक करीब 1320 बार महिला का रेप  किया। वह भगवान कृष्ण से खुद की तुलना करता था।

वहीं 48 वर्ष की दूसरी पीड़िता ने बताया कि, राजिंदर 13 साल की उम्र से उसका शोषण कर रहा है। जब 2017 में उसने पुलिस से इसकी शिकायत की तो राजिंदर के कुछ शिष्यों ने मिलकर उसको ऐसिड अटैक की धमकी दी। 37 वर्ष की तीसरी पीड़िता ने बताया कि, वह 13 वर्ष की उम्र से राजिंदर के आश्रम में ड्रम बजाने का काम कर रही है। वह तब तक उससे ड्रम बजवाता था, जब तक उसके हाथ से खून न निकलने लगे। इसके अतिरिक्त वह छोटी उम्र से ही उसका रेप करता आया है।

 

पुलिस को घूस देकर मामला खारिज करवाया
पीड़िताओं ने राजिंदर कालिया के खिलाफ 84 करोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। राजिंदर पर यह भी आरोप है कि, जब उसके शिष्यों ने पुलिस से शिकायत की तो उनसे उन्हें 2.64 लाख की घूस भी दी। इसके बाद पुलिस ने उस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए मामला रद्द कर दिया।

इन आरोपों पर राजिंदर ने अपने खिलाफ अब तक लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने आरोप लगाया कि, उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजिंदर ने दावा किया कि, बचपन में हिमाचल प्रदेश में एक बाइक क्रैश में उसका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई थी। हालांकि, कुछ समय बाद वह अपने आप ही ठीक हो गया और फिर से चलने लगा।

 

खुद को बताता है भगवान 
ब्रिटेन (England Crime News) में राजिंदर कालिया 21 वर्ष की उम्र में  आया था। कुछ ही समय बाद 1986 में उसने यहां बाबा बालकनाथ मंदिर की स्थापना की। वह अपने कथित चमत्कारों के जरिए खुद को भगवान बताता है। राजिंदर शादीशुदा है और उसकी पत्नी का नाम सचित्रा है। दोनों वारविकशायर में 11.65 करोड़ के बंगले में रहते हैं।

Priyanka Sharma03/07/2024
148
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 10:55:38
Privacy-Data & cookie usage: