हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर दी-शिक्षा मंत्री कंवरपाल

Top News Haryana

schedule
2023-12-07 | 14:36h
update
2023-12-07 | 14:37h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर दी-शिक्षा मंत्री कंवरपाल
Priyanka Sharma07/12/2023
165
Post Views: 248

हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरी देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार परक विषयों को शिक्षण व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत एक लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने आज जगाधरी के गांव संखेड़ा व जटहेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संकल्प यात्रा का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आम नागरिकों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब लोगों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है बल्कि जिन व्यक्तियों की आयु 60 साल की हो जाती है तो ऑनलाइन विभाग द्वारा उनकी पेंशन बनाई जा रही है।

इसी प्रकार परिवार पहचान पत्र के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

हरियाणा में 15 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फैसले खरीदी जा रही हैं। वहीं 21 प्रकार की सब्जियों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लिया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री कंवरपाल द्वारा विकसित भारत जनसंवाद संकल्प कार्यक्रम के दौरान गांव जटहेड़ी में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बने बारात घर का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विकसित भारत जनसंवाद संकल्प कार्यक्रम में एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम स्थल में बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, आयुष कैंप, क्रिड हेल्प डेस्क, शिक्षा विभाग की स्टॉल, सीएससी स्टॉल, पीएम उज्ज्वला योजना, मेरा भारत पंजीकरण हेल्प डेस्क भी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ स्टालों का अवलोकन किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा-’ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि वे ‘भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे’।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने आज को संखेड़ा व जटहेड़ी गांव में आयोजित ‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा-’ कार्यक्रमों में’ विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।

Priyanka Sharma07/12/2023
165
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 08:10:19
Privacy-Data & cookie usage: