IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देखें अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश

schedule
2023-11-29 | 14:04h
update
2023-11-29 | 14:05h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देखें अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश ?
Priyanka Sharma29/11/2023
114
Post Views: 202

मौसम प्रणाली: पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दक्षिण अंडमान और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र, बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक गहरी निम्म् दबाव में तब्दील हो गया है।

इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दक्षिणपूर्व अरब सागर से केरल होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र तक एक ट्रफ निचले स्तर पर चल रही पूर्वी हवाओं में विकसित होगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बिहार और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर खराब श्रेणी में पहुंच गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी यहां पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहर उड़ सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

Priyanka Sharma29/11/2023
114
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 23:46:27
Privacy-Data & cookie usage: