IAS-IFS Love Story : IAS-IFS की लव स्टोरी सुन आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कहां और कैसे हुई मुलाकात 

Top

schedule
2023-12-02 | 15:42h
update
2023-12-02 | 15:43h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Viral IAS-IFS Love Story : IAS-IFS की लव स्टोरी सुन आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कहां और कैसे हुई मुलाकात 
Priyanka Sharma02/12/2023
119
Post Views: 215

IAS-IFS Love Story : UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इसे पास करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।

इसके साथ ही लगभग हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है। इस परीक्षा के इतना टफ होने के बाद भी कई लोग इसे आसानी से पास कर लेते हैं। इसके बाद इनकी ट्रेनिंग होती है। अक्सर यहां कई लोगों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि अनमोल सागर और उनकी पत्नी आईएफएस अफसर कनिष्का सिंह की है। अनमोल ने जब यूपीएससी की परीक्षा पास की तो उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला था। उनकी वाइफ आईएफएस कनिष्का सिंह ने जब यूपीएससी की परीक्षा पास की तो उन्हें आईएफएस में मौका मिला। कनिष्का सिंह तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगाबट की एंबेसी में हैं। कनिष्का को वहां 2 जिम्मेदारी मिली हुई हैं।  कनिष्का सेकंड सेक्रेटरी के साथ ही हेड ऑफ चांसरी का भी काम संभाले हुए हैं।

 

बता दें कि अनमोल और कनिष्का ने जैसे ही एग्जाम पास किया तो इसके बाद इनकी एक साथ ही ट्रेनिंग हुई। दोनों की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में हुई थी। जहां इन दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह धीरे धीरे प्यार में बदल गई और फिर इन दोनों की शादी हो गई।

 

अनमोल की पढ़ाई की यदि बात करें तो अनमोल सागर ने बीए ऑनर्स की पढ़ाई डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से की है। उनका शुरू से ही आईएएस बनने का सपना था 2017 में 22 साल की उम्र में अनमोल ने यूपीएससी का एग्जाम पहली बार दिया। जिसमे वह अफसल रहे। इसके बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा को क्रैक कर लिया

इसके साथ ही उनकी पत्नी कनिष्का सिंह ने दूसरे अटेंप्ट में यूपीएससी एग्जाम पास किया था। कनिष्का सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनकी बड़ी संख्या में फैन फोल्लोविंग है।

 

 

Priyanka Sharma02/12/2023
119
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.02.2026 - 16:47:27
Privacy-Data & cookie usage: