हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को 3 साल की सजा और 10000 का जुर्माना, जानिए क्या है मामला ?

Top News Haryana

schedule
2023-11-30 | 15:20h
update
2023-11-30 | 15:20h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Crime हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को 3 साल की सजा और 10000 का जुर्माना, जानिए क्या है मामला ?
Priyanka Sharma30/11/2023
182
Post Views: 319

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हेड कांस्टेबल भीम सिंह को न्यायालय ने लगाया ₹10000 का जुर्माना तथा सुनाई 3 साल की सजा

चंडीगढ़ 30 नवंबर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार द्वारा आज भ्रष्टाचार संबंधी मामले में नारनौंद पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल भीम सिंह को ₹10000 का जुर्माना लगाते हुए 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई।

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा हेड कांस्टेबल भीम सिंह को गत 19 सितंबर 2019 को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। हेड कांस्टेबल भीम सिंह नारनौंद पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य करने को लेकर शिकायतकर्ता से ₹4000 की रिश्वत की मांग की।

सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाते हुए भीम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

न्यायालय ने भीम सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाते हुए उस पर ₹10000 का जुर्माना लगाया।

Priyanka Sharma30/11/2023
182
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 02:56:56
Privacy-Data & cookie usage: