Haryana News: हरियाणा में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर दिखेंगे अलग अलग रंग, देखें क्या है पूरी जानकारी

Top News

schedule
2023-12-08 | 14:32h
update
2023-12-08 | 14:32h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Haryana News: हरियाणा में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर दिखेंगे अलग अलग रंग, देखें क्या है पूरी जानकारी
Priyanka Sharma08/12/2023
144
Post Views: 242

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। इन राज्यों के कलाकार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 24 दिसंबर तक लोगों को अपने-अपने प्रदेशों की लोक कला के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस महोत्सव पर आने के लिए देश का प्रत्येक कलाकार आतुर रहता है। पर्यटकों को फिर से ब्रह्मसरोवर के तट पर लोक संस्कृति को देखने का अवसर मिला है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र (एनजेडसीसी) की तरफ से विभिन्न राज्यों के कलाकार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंच चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विभिन्न राज्यों की कला के संगम के बीच कलाकारों ने अपने-अपने राज्य की कला का बखूबी बखान किया। आज के आधुनिक युग में भी उन्होंने अपनी कला को जिंदा रखा है और इसी के माध्यम से ही आज वह भी जिंदा है और अपनी कला को विदेशों तक पहुंचा रहे है।

विदेशों की धरती पर भी उनकी कला ने उनका नाम रोशन किया है। गीता महोत्सव में पहुंचे कलाकारों का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एक ऐसा जरिया है जहां पर पहुंचकर वह अपनी कला का बखूबी मंचन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के कलाकार लोक नृत्य के माध्यम से अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने का काम कर रहे हैं।

Priyanka Sharma08/12/2023
144
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 19:54:22
Privacy-Data & cookie usage: