Delhi Metro: NCR में यहां बिछाई जाएगी नई मेट्रो लाइन, यहा पर बनेंगे ये 8 स्टेशन

Top News Haryana

schedule
2023-11-30 | 09:21h
update
2023-11-30 | 09:22h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana Delhi Metro: NCR में यहां बिछाई जाएगी नई मेट्रो लाइन, यहा पर बनेंगे ये 8 स्टेशन
Priyanka Sharma30/11/2023
139
Post Views: 217

Delhi Metro: नोएडा सेक्टर-142 से सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो चलाई जानी है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अगले महीने तैयार होने की उम्मीद है।

डीपीआर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस लाइन पर मेट्रो चलने से नोएडा के चारों तरफ मेट्रो का जाल फैल जाएगा.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए डीएमआरसी को 20 लाख रुपये देगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पैसे की दिक्कत के कारण डीएमआरसी ने अभी तक डीपीआर जमा नहीं किया है।

डीएमआरसी ने यह सर्वे रिपोर्ट करीब पांच महीने पहले तैयार की है। पूरे रूट का प्लान एनएमआरसी अधिकारियों से मौखिक तौर पर साझा किया जा चुका है, सिर्फ लिखित डीपीआर मिलना बाकी है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन पर आठ स्टेशन बनाए जाने हैं, जिनकी जगहें लगभग तय हो चुकी हैं। सेक्टर-96 में बन रहे नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय के सामने मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी से डीपीआर मिलने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसे अपने-अपने बोर्ड में रखेंगे। वहां से मंजूरी के बाद इसे एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। फैसले के बाद फाइल मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

यह एक्वा लाइन का विस्तार मार्ग होगा। इस लाइन पर मेट्रो चलने से नोएडा-दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी। वर्तमान में, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) एक्वा लाइन का संचालन कर रहा है। मेट्रो सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा डिपो तक चलती है।

ब्लू लाइन से दिल्ली से आने वाले लोगों को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन पर उतरना होगा। एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक नई मेट्रो लाइन आएगी। फिलहाल बॉटनिकल गार्डन में नोएडा-दिल्ली के बीच चलने वाली ब्लू और मैजेंटा लाइन के स्टेशन हैं। अब यहां एक्वा लाइन का तीसरा स्टेशन बनाया जाएगा।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने कहा, ‘डीएमआरसी सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो लाइन की डीपीआर तैयार करने का काम कर रहा है।

डीपीआर के लिए जल्द ही डीएमआरसी को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। विस्तृत रिपोर्ट मिलते ही लाइन पर काम शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं तेज कर दी जाएंगी।

1800 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इस मेट्रो लाइन पर करीब 1800 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें 20 फीसदी राशि केंद्र सरकार और 20 फीसदी राशि राज्य सरकार देगी. आधा पैसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे।

एक स्टेशन को बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी. बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44 के मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी छह स्टेशन एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर रोड पर बनाए जाएंगे।

Priyanka Sharma30/11/2023
139
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 09:13:33
Privacy-Data & cookie usage: