Haryana Rain Alert : हरियाणा एवं पंजाब के कई शहरों में अलर्ट, हरियाणा में इन शहरों में तेज हवा के साथ बरसात

schedule
2024-07-07 | 11:24h
update
2024-07-07 | 11:24h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Weather Haryana Rain Alert : हरियाणा एवं पंजाब के कई शहरों में अलर्ट, हरियाणा में इन शहरों में तेज हवा के साथ बरसात होने की संभावना
Priyanka Sharma07/07/2024
60
Alert in many cities of Haryana and Punjab, possibility of rain with strong wind in these cities of Haryana
Post Views: 121

Haryana Rain Alert : हरियाणा में मानसून ने झमाझम बरसात से अपनी कमर मजबूत कर ली है। आज हरियाणा के ज्यादात्तर क्षेत्रों में बरसात होने की आशंका है। शनिवार रात से ही हरियाणा के आधे से ज्यादा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात हो रही है। हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला जिलों में जमकर बरसात हुई है।

 

हरियाणा के इन जिलों में बरसात होने की संभावना

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिसार, सिरसा और फतेहाबाद (Haryana Rain Alert) में तेज हवाओं के बीच बरसात होने की संभावना जताई है। हिसार में रात से ही रुक-रुक कर बरसात जारी है, इससे शहर में पानी भर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बरसात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को हरियाणा के 8 जिलों हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, मेवात, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी (Haryana Rain Alert) में रिकॉर्ड बरसात दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बरसात हो सकती है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बरसात मेवात में 51 एमएम दर्ज की गई।

 

पंजाब के 4 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट

हरियाणा के सीमाओं से लगता राज्य पंजाब के कई जिलों में बरसात के कारण अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई है। वहीं, यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अबोहर में सबसे अधिक 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने आज सुबह 9 बजे तक बुढलाडा, सरदूलगढ़, लहरा, मानसा, सुनाम, मूनक, पतारा, तलबंडी साबो में मध्यम बरसात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी चमकेगी। इसके अतिरिक्त संगरूर बरनाला, तपा, धुरी, मूनक, समाना, पटियाला, नाभा, मलोट, बठिंडा और राजपुरा फूल में हल्की बरसात की आशंका है।

Priyanka Sharma07/07/2024
60
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.05.2025 - 14:44:43
Privacy-Data & cookie usage: