Jind Teacher Sucide :  जीन्द के व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान

Top News Haryana

schedule
2025-06-02 | 16:26h
update
2025-06-02 | 16:26h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Haryana जीन्द के व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान

एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक निजी स्कूल में अध्यापक था

Parvesh Mailk02/06/2025
1,364
A person from Jind committed suicide by hanging himself
Post Views: 1,668

Jind Teacher Sucide : पटेल नगर नरवाना में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक निजी स्कूल में अध्यापक था। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटेल नगर नरवाना निवासी विनित (36) सोमवार सुबह अपने मकान में फांसी के फंदे पर लटकता देखा गया। परिजनों को घटना का सुबह उस समय पता चला जब वे सोकर उठे और नीचे बने कमरे में पहुंचे। परिजनों द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुचाया। जहां पर चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के छोटे भाई पुनित ने पुलिस को बताया कि विनित निजी स्कूल में अध्यापक था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते उसके भाई ने यह कदम उठाया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Parvesh Mailk02/06/2025
1,364
Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.05.2026 - 07:07:47
Privacy-Data & cookie usage: