Crime
Trending

जींद पुलिस ने गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को किया गिरफ्तार, रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े लोगों को दे चुका धमकी

2 फरवरी 2025 को जोगेंद्र ग्योंग को फिलिपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था

Jind Crime : हरियाणा की जींद पुलिस ने इंटरनेशनल गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जोगेंद्र ग्योंग जींद में एक पांच साल पुराने अवैध वसूली के मामले में आरोपी था और अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।

जोगेंद्र ग्योंग कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने जोगेंद्र को 5 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार करने के बाद शामिल तफ्तीश कर जेल भेज दिया है।

सात अगस्त 2020 को सफीदों के सतीश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया है, जिसमें उसका नाम तो नहीं दिया गया है लेकिन उसमें वह गाली देते हुए वसूली की बात कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में अवैध रूप से वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने तथा आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ सफीदों को सौंपी गई थी। जांच में जोगेंद्र ग्योंग का नाम सामने आया था लेकिन वह विदेश में बैठा था, इसलिए पुलिस कुछ कर नहीं पा रही थी।

2 फरवरी 2025 को जोगेंद्र ग्योंग को फिलिपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। सफीदों पुलिस ने शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर जोगेंद्र ग्योंग को सफीदों शहर थाने में दर्ज मामले में शामिल तफ्तीश किया था। इस मामले में पुलिस ने जोगेंद्र से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। यहां बता दें कि जोगेंद्र ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा भी हरियाणा भर में उसके खिलाफ हत्या, फिरौती, धमकी, आर्म्ज एक्ट समेत अनेक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button