जींद में यूट्यूबर ने की महिला से अश्लील हरकत, मामला दर्ज
हरीश ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसका उसने विरोध किया तो अभद्र व्यवहार करने लगा
Jind obscene acts : हरियाणा के जींद में एक यूट्यूबर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने, विरोध किए जाने पर जातिसूचक गालिया देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सफीदों क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 15 मार्च की शाम को वह नागक्षेत्र स्थित मंदिर में गई थी। उस दौरान एक यूट्यूबर हरीश नामक युवक भी वहीं मौजूद था। हरीश ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसका उसने विरोध किया तो अभद्र व्यवहार करने लगा।
आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां दी। उस दौरान तो आरोपी वहां से निकल गया, इसलिए वह घर चली गई। कुछ दिन बाद फिर से आरोपी ने उसे तंग करना शुरू कर दिया।
वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो आखिरका उसे पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने यूट्यूबर हरीश के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गाली-गलौज करने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





