Viral

अजब गजब- एक ही मंडप में दो दुल्हनों संग युवक ने लिये फेरे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके में एक विवाह हुआ, जिसमें पूरे ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आनंदपुरी इलाके के अंबादारा गांव के एक व्यक्ति ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ 7 फेरे लिए हैं। यह शादी सभी रस्मों रिवाज के साथ संपन्न हुई।

 unique marriage in Rajasthan

 

शादी में आए सभी व्यक्तियों ने दूल्हे पर फूलों की बारिश की और आशीर्वाद दिया। आंबादारी निवासी नरेश पारगी ने गुरुवार देर रात रेखा और अनीता से शादी की। दोनों महिलाओं के साथ नरेश ने एक साथ 7 फेरे लिए। दोनों की मुलाकात की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

नरेश और रेखा की मुलाकात 2013 में हुई। दोनों ने जब एक दूसरे को पहली बार देखा तो एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद वह रेखा को बिना शादी किए घर पर ले आता है और साथ में रहने लगता है। आर्थिक रूप से नरेश काफी कमजोर था, इसलिए उसने उस दौरान शादी नहीं की।

 unique marriage in Rajasthan

वहीं वर्ष 2018 में उसे अनीता नाम की महिला से प्यार हो गया। वह उसे भी घर ले आता है लेकिन शादी नहीं करता है। यानी वह दोनों महिलाओं के साथ रहता था, लेकिन उसने शादी नहीं की थी। धीरे-धीरे जब उसकी आर्थिक स्थिति ठीक हुई तो उसने शादी करने का मन बनाया। उसके बाद गुरुवार को उसने सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी की।

उसकी शादी धूमधाम तरीके से हुई और ढोल नगाड़े भी बजे। शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के इलाके के लोग पहुंचे थे।

नरेश की पहली पत्नी रेखा ने बताया कि वह उसके साथ घर पर रह रही थी। उसके परिवार ने भी उसे कबूल कर लिया था। रेखा की एक बेटी भी है जो अब 6 साल की है। वहीं 2 महीने पहले एक बेटे का भी जन्म हुआ है।

यह है नातरा प्रथा…
नाथरा प्रथा आदिवासी में प्रचलित है। राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। नातरा प्रथा के अनुसार युवक युवती आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ बिना शादी के जीवन यापन कर सकते हैं। यह प्रथा आदिवासी क्षेत्रों में बड़े लंबे समय से चली आ रही है आज भी आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, उदयपुर इन जिलों में यह प्रथा देखने को मिलती है जिसे आजकल की भाषा में लिव-इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

 

Related Articles

Back to top button