Agriculture

Paddy rate : 4700 के पास पहुंचे 1121 धान के भाव, 2 लाख क्विंटल के करीब पहुंची 1121 धान

Paddy rate : बीते साल से अधिक मिल रहे है भाव

Paddy rate : इन दिनों किसानों को बीते साल की अपेक्षा 1121 धान के अधिक भाव मिल रहे है। बीते साल 3700 रुपए के आस-पास भाव 1121 धान के थे जो इस बार 4600 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक तक पहुंचे। इस सप्ताह के अंत में 4700 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक भाव रहे। किसानों को भाव बढऩे की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि 5 हजार रुपए तक भाव धान 1121 के आने वाले दिनों में पहुंचेंगे।

 

मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 192717 क्विंटल 1121 धान मंडी आ चुकी है। पीआर, 1121, 1509 धान सहित अन्य किस्मों की धान बीते साल से अधिक मंडी (Paddy rate) पहुंची है। इस साल अब तक 575138 क्विंटल धान मंडी पहुंची है। बीते साल इन दिनों तक 452391 क्विंटल धान पहुंची थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 122747 क्विंटल धान मंडी अधिक आई है।

 

1509 धान बीते साल की अपेक्षा अब तक दोगुना से अधिक पहुंच चुकी है। 163000 क्विंटल धान पहुंची थी। बीते साल अब तक 81000 हजार क्विंटल आई थी। इस साल 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों (Paddy rate) को मिले जो बीते साल से अािक है। किसान राजेंद्र, मांगेराम, बीरभान ने कहा कि इस बार धान की फसल उनके लिए पीला सोना साबित हो रही है। भाव अधिक बढऩे से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है। किसानों को उम्मीद है कि निरंतर धान 1121 के भाव बढ़ते रहेंगे।

 

Paddy rate 1121 paddy prices reached near 4700, 1121 paddy reached near 2 lakh quintals
Paddy rate 1121 paddy prices reached near 4700, 1121 paddy reached near 2 lakh quintals

बीते साल से अधिक पहुंचे भाव
इस साल बीते साल की अपेक्षा धान मंडी पहुंच रही है। 1121 धान के भाव बीते साल से अधिक किसानों (Paddy rate) को मिल रहे है।
संदीप कासनिया, मार्केट कमेटी सचिव, उचाना।

 


इसे भी पढ़ें :  हरियाणा के इस जिले के किसान बनेंगे करोड़पति, 4540 एकड़ का होगा अधिग्रहण


 

दिन भाव प्रति क्विंटल (Paddy rate)
सोमवार 4651 रुपए
मंगलवार 4650 रुपए
बुधवार 4635 रुपए
गुरूवार 4641 रुपए
शुक्रवार 4641 रुपए
शनिवार 4685 रुपए
नोट: 1121 धान के भाव (Paddy rate) उच्च क्वालिटी के है।

 


 

Uchana news : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हलके में 4 साल में विकास कार्यों पर खर्च हुए 1000 हजार करोड़

Related Articles

Back to top button