Jind fire location : जींद में धान के फसल अवशेष जलाने पर 2 किसानों पर 2500-2500 रुपए जुर्माना

Top News Haryana

schedule
2023-10-02 | 14:38h
update
2023-10-02 | 14:38h
person
topnewsharyana.com
domain
topnewsharyana.com
Jind fire location : जींद में धान के फसल अवशेष जलाने पर 2 किसानों पर 2500-2500 रुपए जुर्माना

जानिए कहां-कहां आ चुकी फसल अवशेष जलाने की लोकेशन

Jind fire location : हरियाणा के जींद में धान के फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों को अढ़ाई-अढ़ाई हजार रुपए जुर्माना जिला प्रशासन की तरफ से किया गया है। उचाना क्षेत्र के गांव छात्तर में किसान अजय पुत्र रघुबीर और सफीदों क्षेत्र के गांव शीलाखेड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र रायसिंह को अपने खेत में धान के फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना किया गया है। हरसेक के माध्यम से इन दोनों किसानों के खेतों में फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। इसके अलावा गांव पालवां में भी खेत को चिन्हित किया गया है। किसान की पहचान की जा रही है।

Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने बताया कि डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्ग दर्शन में जिला में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा कई योजनाएं चलाई गई है। किसान इन योजनाओं को अपनाकर फसल अवशेष प्रबंधन कर सकते है। उन्होंने बताया कि (Jind fire location) पराली की गांठ बांधने के लिए जिला में स्ट्राबेलर मशीनों की व्यवस्था की गई है। कोई भी इच्छुक किसान इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है।

उन्होंने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का पूर्ण लाभ उठाएं। किसान कृषि यंत्रों से धान की पराली को मिट्टी में मिलाकर भूमि की (Jind fire location) उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते हैं या स्ट्राबेलर मशीन से पराली की गांठे बनाकर सरकार द्वारा दी जा रही एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

 Read Also : ट्रेनों का टाइम बदला, 1 अक्टूबर से नए टाइमटेबल के अनुसार चलेंगी ये ट्रेनेंAMP

 

किसानों को कृषि यंत्र सुपर सीडर, जीरो टीलेज मशीन, स्ट्राचोपर, पी-सीडर एवं रिवर्सिबल प्लो अनुदान पर दिये जाते है। उन्होंने बताया कि फसल (Jind fire location) अवशेष जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
topnewsharyana.com
Privacy & Terms of Use:
topnewsharyana.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.10.2023 - 14:39:31
Privacy-Data & cookie usage: