Viral

Bhojpuri Gana: श‍िल्‍पी राज का नया वीडियो हो रहा वायरल, Google पर जमकर किया जा रहा सर्च

श‍िल्‍पी राज भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री की निर्विवाद रानी हैं। संगीत की दुनिया में उनकी गजब की धमक है। हर दूसरे-तीसरे दिन उनका नया गाना रिलीज होता है। खास बात यह है कि उनके हर गाने हिट और सुपरहिट होते हैं।

गुरुवार को श‍िल्‍पी राज का एक और रोमांटिक गाना ‘परदेसी प‍िया’ रिलीज हुआ है, जो आते ही वायरल हो गया है। यूट्यूब पर इस गाने को ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल ने रिलीज किया और खबर लिखे जाने तक इसे 3 घंटे में 20 हजार से करीब व्‍यूज मिल चुके हैं।

श‍िल्‍पी राज के इस गाने का म्‍यूजिक में आपको पंजाबी गीतों की सुगंध मिलती है। गाने के म्‍यूजिक वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्‍ट्रेस श्‍वेता शर्मा और लोकेश साहनी नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्‍ट्री इस गाने का तापमान बढ़ा देती है।

गीत में बीवी अपने पिया से श‍िकायत करती है कि वह दूर चले जाते हैं, इसके बाद मनुहार और रूठने-मनाने का स‍िलस‍िला शुरू होता है।

 

Related Articles

Back to top button