Haryana

Jind News : भिवानी रोड अंडरपास का दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य

Jind news : एक माह से ज्यादा समय से था बंद, दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद

 

Jind news : भिवानी रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास का दोबारा काम शुरू हो गया है। पिछले एक माह से ज्यादा समय से कार्य बंद था। सितंबर में स्थानीय लोगों ने खोदाइ के दौरान आसपास के मकानों में दरार आने के आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। जिसके बाद डीसी ने भी मौके का निरीक्षण किया था। उसके बाद अंडरपास का निर्माण कार्य बंद हो गया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से इस साल के अंत तक या जनवरी में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर भिवानी रोड फाटक के पास अंडरपास का निर्माण का कार्य पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था। लगभग 8.44 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर लागत आएगी। तीन मीटर ऊंचाई और 30 फुट चौड़ाई है। यहां दोनों तरफ मकान और दुकान हैं। यहां पहले आरओबी बनाने का प्रस्ताव था। टेंडर हो चुका था और एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने आरओबी का विरोध किया और काम रुकवा दिया गया।

 

बाद में सरकार ने आरओबी की जगह अंडरपास बनाने का फैसला लिया। अंडरपास बनाने का उन लोगों ने विरोध किया, जिनके रेलवे फाटक के पास मकान हैं। स्थानीय निवासी सुबे सिंह व अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि अंडरपास बनने के बाद दोनों तरफ आवागन के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचेगा। लेकिन उन्हें स्टे नहीं मिल पाया और निर्माण कार्य शुरू हो गया। खोदाइ के दौरान कुछ मकानों में दरार आ गई। वहीं मकानों के आगे बने नाले में दरार आने से निर्माणाधीन अंडरपास में पानी भर गया था।

 

Jind News Construction work of Bhiwani Road underpass started again
Jind News Construction work of Bhiwani Road underpass started again

 

एक माह से ज्यादा समय तक निर्माण कार्य बंद रहा। सुबे सिंह ने बताया कि दोबारा खोदाइ का कार्य चलने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है। एचएसआरडीसी अधिकारियों के अनुसार कुछ कारणों से करीब एक माह से निर्माण कार्य बंद था, जो दोबारा शुरू हो गया है। दो माह में काम पूरा हो जाएगा।

 

सितंबर में स्थानीय लोगों ने खोदाइ के दौरान आसपास के मकानों में दरार आने के आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। जिसके बाद डीसी ने भी मौके का निरीक्षण किया था। उसके बाद अंडरपास का निर्माण कार्य बंद हो गया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से इस साल के अंत तक या जनवरी में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 


ये भी पढ़ें : जींद में धुंध का आगाज, रोडवेज बसों में नहीं फॉग लाइटें, मेन लाइटें भी कमजोर, हादसों का डर

Related Articles

Back to top button