International news update : फोर्ब्स ने की जारी लिस्ट, 35.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ये हैं सबसे अमीर भारतीय महिला

admin

International news update : भारतीय महिलाएं व्यापार की दुनिया में प्रगतिशील हो रही हैं। गुरूवार को फोर्ब्स ने जारी लिस्ट में कई महिलाओं का नाम अरबपतियों की सूची में शामिल किया है। वहीं इस सूची में भारत से 200 अरबपतियों का नाम भी है। पिछली साल इस सूची में भारत से 169 अरबपतियों का नाम शामिल था।

अबकी बार साल 2024 की जारी सूची में भारतीय अरबपतियों (International news update) की कुल संपत्ति बढ़कर 954 अरब डॉलर पर जा पहुंची, पिछले साल की तुलना में लगभग 41 फीसदी संपति अधिक हुई है।

 

आपको बता देगी कि, फार्ब्स ने अरबपतियों (International news update) की 2024 की सूची में टॉप पांच भारतीय महिलाएं को भी शामिल किया हैंं।

 

1. सावित्री जिंदल का नेट वर्थ 35.5 अरब डॉलर है

सावित्री जिंदल 35.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में सबसे ऊपर हैं। इस प्रकार वह भारत की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल स्टील, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे के कारोबार से जुड़े समूह जिंदल की अध्यक्ष हैं।

 

2. रेखा झुनझुनवाला का नेट वर्थ 8.5 अरब डॉलर है

दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को अपने पति से एक मूल्यवान स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला है, झुनझुनवाला अपने निवेश कौशल के लिए जाने जाते हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक रेखा भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं।

 

3. विनोद राय गुप्ता का नेट वर्थ 5 अरब डॉलर है

विनोद राय गुप्ता भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। हैवेल्स एक अग्रणी कंपनी है जो अपने इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों के लिए जानी जाती है।

 

4. रेणुका जगतियानी का कुल संपत्ति 4.8 अरब डॉलर है

लिस्ट के मुताबिक रेणुका जगतियानी भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। वह लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ भी हैं। लैंडमार्क ग्रुप रेणुका जगतियानी की अगुवाई में 50.000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है।

 

5. स्मिता कृष्णा गोदरेज का कुल संपत्ति 3.8 अरब डॉल है

फार्ब्स के अरबपतियों की सूची 2024 के मुताबिक वह भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। गोदरेज परिवार गोदरेज समूह को नियंत्रित करता है, यह 5.7 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ एक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाला समूह है।

Share This Article