Haryana

December Holidays 2023:स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी! इतने दिन दिसंबर में बंद रहेंगे स्कूल

December Holidays 2023: छुट्टियों का मौसम आ गया! दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरा कैलेंडर। साल के आखिरी महीने की शुरुआत के साथ ही हर किसी की नजर हॉलीडे कैलेंडर पर है।

साल का आखिरी महीना बेहद खास होता है। जहां कॉरपोरेट कर्मचारियों को साल की बाकी छुट्टियों का उपयोग इस महीने में करना होता है, वहीं बच्चे क्रिसमस वेकेशन और विंटर वेकेशन को लेकर उत्साहित रहते हैं। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही लोगों ने दिसंबर हॉलिडे कैलेंडर 2023 देखना शुरू कर दिया है।

दिसंबर में क्रिसमस के अलावा कोई अन्य त्यौहार नहीं है। फिर भी, इसे छुट्टियों का मौसम कहा जाता है। दरअसल, क्रिसमस से लेकर नए साल तक कई कंपनियां और स्कूल बंद रहते हैं।वहीं, इस महीने ज्यादातर राज्यों में शीतकालीन अवकाश (विंटर वेकेशन 2023) है। प्रत्येक राज्य में मौसम के आधार पर दिसंबर की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं।

स्कूल अवकाश सूची 2023

1- महर्षि वाल्मिकी जयंती- 20 दिसंबर 2023 (इस दौरान सभी स्कूल बंद नहीं रहेंगे)

2- क्रिसमस की पूर्व संध्या – 24 दिसंबर 2023

3- क्रिसमस- 25 दिसंबर 2023

4- नव वर्ष की पूर्वसंध्या- 31 दिसंबर 2023

दिसंबर 2023 लंबी सप्ताहांत सूची

1- क्रिसमस ईव 24 दिसंबर 2023 यानी रविवार को है. वहीं, अगले दिन यानी सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी. अधिकांश स्कूल और कार्यालय शनिवार को भी बंद रहते हैं। इस तरह आप 3 दिन के लिए बाहर जा सकते हैं.

2- नए साल की पूर्वसंध्या 31 दिसंबर 2023 यानी रविवार को है. इसके एक दिन बाद यानी 1 जनवरी 2024 को बड़ी संख्या में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे. इस सप्ताह में भी 30 दिसंबर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक का प्लान बनाया जा सकता है.

 

Related Articles

Back to top button