Haryana Weather Update 2024 : मौसम विभाग ने हरियाणा के 23 शहरों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया

admin
Meteorological Department issues alert of heavy rain in 23 cities of Haryana

Haryana Weather Update 2024 : हरियाणा में भीषण गर्मी के दो माह बाद पिछले चार-पांच दिन से मानसून नें ग्रामीण किसान और शहर के लोगों को बड़ी राहत दी है। इस झमाझम बरसात के कारण लोगों के चेहरों पर दो माह के बाद मुस्कान लौटी है। पाठकों को बता दें कि, आज भी मौसम विभाग ने हरियाणा के 23 शहरों में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 दिन से राज्य के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में बरसात जारी है। हरियाणा में अभी 4 दिन और बरसात होने की आशंका बनी हुई है।

 

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में हुई इतनी बरसात

पाठकों को बता दें कि, राज्य में 24 घंटे में तकरीबन 2.9MM बरसात हुई है। झमाझम बरसात (Haryana Weather Update 2024) के कारण हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इस बार मानसून में यहां 56% तक बरसात की कमी पूरी हो गई है। 28 जून को मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी थी, तब से 92% बरसात की कमी थी। अब यह घटकर 36% रह गई है। वहीं मानसून सीजन में प्रदेश में 41.2MM बरसात हो चुकी है।

ये भी पढ़े  Maruti Brezza Urbano Edition 2024 : 8.49 लाख रुपये की कीमत पर पेश हुई मारुति सुजुकी ब्रेज्जा अर्बनॉ एडिशन 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *