Education

CRSU को नेक रैंकिंग दिलवाने के लिए तैयार होगा ढांचा, वीसी ने पहली ही बैठक में प्राथमिकता से काम करने के दिए निर्देश

गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी आदेश दिए कि वे फाइलों को अनावश्यक रूप से नहीं अटकाएं

CRSU Jind Naac Ranking : चौधरी रणबीर सिंह विवि के कुलपति प्रोफेसर आरपी सैनी ने कार्यभार संभालने के बाद सभी स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विवि को नेक रैंकिंग दिलवाने की रहेगी। इसके लिए विवि में सभी तैयारी रखें। जल्द से जल्द विवि में नेक टीम का निरीक्षण करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, डीन व अन्य शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं को अपने स्तर पर ही निपटाएं। गैर शिक्षक कर्मचारियों को भी आदेश दिए कि वे फाइलों को अनावश्यक रूप से नहीं अटकाएं। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

A framework will be prepared to get CRSU a top ranking, VC gave instructions to work on priority in the first meeting itself
A framework will be prepared to get CRSU a top ranking, VC gave instructions to work on priority in the first meeting itself

कुलपति प्रोफेसर आरपी सैनी ने कहा कि अभी दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में विवि की वैबसाइट पर इसके लिए तैयारी की जाए। साथ विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी तैयारी करें, ताकि दाखिला प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आए। साथ नई शिक्षा नीति के तहत सभी पाठ्यक्रम भी अपडेट किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को रोजगार परक व आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अभी शुरुआती चरण में है। ऐसे में यहां बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा। शिक्षा का केंद्र होने के कारण मूल कार्य शिक्षा ही रहेगा। विवि के विकास के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button