Crime
Trending

जींद में धौला खटकड़ गैंग के गुर्गों के साथ CIA पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों की टांग में लगी गोली

आरोपियों की पहचान जींद के शामलो कलां और हाल आबाद विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले मोहित तथा रोहतक के इंद्रगढ़ निवासी मोहित उर्फ बोनट के रूप में हुई है

Dhola Khdkar Gang Crime  : हरियाणा के जींद में एक सप्ताह पहले 50 लाख रुपए की फिरौती और टोल तथा खाद-बीज की दुकान पर फायरिंग के मामले में धौला खटकड़ गैंग के गुर्गों के साथ जींद सीआईए पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की टांग में गोली लगी है, जिन्हें जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

आरोपियों की पहचान जींद के शामलो कलां और हाल आबाद विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले मोहित तथा रोहतक के इंद्रगढ़ निवासी मोहित उर्फ बोनट के रूप में हुई है। दोनों आरोपी 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने, फायरिंग करने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और कुछ खोल बरामद किए हैं।

Encounter between police and criminals in Jind, 2 criminals got shot in the leg
Encounter between police and criminals in Jind, 2 criminals got shot in the leg

जींद CIA-1 को सूचना मिली थी कि उचाना में 27 मई की रात को शुगर मिल, खटकड़ टोल और उचाना में बालाजी बीज भंडार की दुकान पर फायरिंग, बरसोला में फैक्ट्री संचालक से 50 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे वांछित बदमाश गांव ईक्कस हांसी ब्रांच नहर पटरी से गांव रामराय की तरफ जाते देखे गए हैं। सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार के निर्देशानुसार अनूप घनघस, संदीप मलिक समेत टीम के सदस्यों ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते से भागने की कोशिश की, जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने बदमाशों के पैरों की तरफ गोलियां चलाई।

इसमें गोली दोनों बदमाशों की टांग में जा लगी और घायल हो गए। दोनों बदमाश गिर गए तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और उनके कब्जे से पिस्तौल को छीन लिया। घायल बदमाशों की पहचान रोहतक जिले के गांव इंद्रगढ़ निवासी मोहित शर्मा तथा उसके हम उम्र गांव शामलो कलां हाल आबाद जींद की विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोहित जांगड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी लॉ एंड ऑडर जितेंद्र राणा, उचाना के डीएसपी संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी डा. सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए।

दोनों बदमाशों को जींद के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने घायल बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बदमाश जानलेवा हमला करने, दहशत फैलाने, फिरौती मांगने के मामलों में वांछित थे। रोहतक निवासी मोहित पर हत्या के प्रयास, आर्म्ज एक्ट, अवैध शराब समेत 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button