मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हरियाणा के 16 जिलों में बरसात होने के आसार
हरियाणा के 5 जिलों गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में हल्की बरसात देखने को मिली
Rain Yellow Alert : हरियाणा में लगभग पिछले एक हफ्ते से आंधी-बरसात से प्रदेशवासियों को गर्मी से निजात मिली हुई है। यहां हर क्षेत्र में मौसम लगभग सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बरसात के साथ तेज हवाएं चलेंगी। आज भी यानि मंगलवार को 16 जिलों में बरसात हो सकती है।
हमारे पाठकों को बता दें कि, एक दिन पहले हरियाणा के 5 जिलों गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में हल्की बरसात देखने को मिली। इसी तरह हरियाणा के बाकि इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे।
बरहाल्, हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक भिवानी को छोड़कर सभी जगहों पर अच्छी बरसात हुई। पानीपत में सबसे ज्यादा बरसात हुई। इसलिए आज भी 16 जिलों में बरसात के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।





