Education
डॉ. अंजू रानी शर्मा को मिला एक्सीलेंट प्राध्यापिका सम्मान
प्रोफेसर डॉ. अंजू रानी शर्मा को उनके शैक्षिक योगदान के लिए एक्सीलेंट प्राध्यापिका के सम्मान से नवाजा गया
Excellent Award : सफीदों शहर के राजकीय पीजी कालेज में कार्यक्रम आयोजित करके संगीत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अंजू रानी शर्मा को उनके शैक्षिक योगदान के लिए एक्सीलेंट प्राध्यापिका के सम्मान से नवाजा गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा ने डा. अंजू रानी शर्मा को प्रशंस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया। डॉ. तनाशा हुड्डा ने उनके शिक्षण क्षेत्र में किए गए बेहतरीन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. अंजू रानी शर्मा न केवल विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि जागृत की, बल्कि वे एक आदर्श शिक्षिका के रूप में पूरे महाविद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस मौके पर प्रो. बलविंद्र, डॉ. जयविंद्र, प्रदीप मान, डॉ. शील आर्या, डॉ. शंकर, डॉ. रुचि भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद थी।





