Uganda Woman Struggle Story : 36 साल की उम्र तक महिला ने जन्मे 44 बच्चे, आए जानें आखिर हुआ कैसे

admin
A woman gave birth to 44 children by the age of 36, know how it happened

Uganda Woman Struggle Story : दुनिया में हैरतअंगेज घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों को आश्चर्य में डाल देती है। ये फिर लोग उसे चमकत्कार से कम नहीं मानते है। इसी कारण दुनिया कई हैरतअंगेज हुनरों से भरी पड़ी है। ऐसे ही युगांडा की एक महिला है जो 44 बच्चों को जन्म देने के लिए बेहद खास जानी जाती है। इस महिला का नाम मरियम नबातनज़ी बबिरिये है, जिसका जन्म वर्ष 1980 में हुआ था।

 

जानें महिला पूरी कहानी के बारे में

युगांडा की 44 वर्षीय महिला बबिरिये (Uganda Woman Struggle Story) के मुताबिक, उसकी मां ने उसके जन्म के तीन दिन बाद ही उसके परिवार और उसके पांच भाइयों को छोड़ दिया था। जब वह 7 साल की थी तब उसकी सौतेली मां ने उसके बड़े भाई-बहनों के भोजन में कटा हुआ गिलास मिला दिया था, जिससे वे सभी मर गए। उस वक्त बबिरिये किसी रिश्तेदार से मिलने गई हुई थी इसलिए वह बच गई। महिला जब 12 साल की थी, तब 40 साल के एक शख्स के साथ उसकी जबरन शादी करा दी गई। जिस शख्स से मरियम की शादी हुई थी, उसने कई और शादियां भी की थी। मरियम उसकी पांचवी पत्नी है। 13 साल की उम्र में महिला ने बच्चों को पैदा करना शुरू किया। 36 साल की उम्र तक महिला ने कुल 44 बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल महिला की आयु 44 वर्ष है और उसके 38 बच्चे अभी भी जिंदा है। जिनमें से 10 लड़कियां हैं और 28 लड़के हैं। महिला के सबसे बड़ी संतान की आयु 31 वर्ष है और सबसे छोटे की आयु 6 वर्ष है।

 

इस कारण से इतने बच्चे जन्में

मरियम (Uganda Woman Struggle Story) ने अपने अधिकत्तर बच्चों को घर पर ही जन्म दिया था। केवल 1 बच्चे को छोड़ दिया जाए तो उसके सभी बच्चे घर पर ही पैदा हुए थे। मरियम ने 6 बार जुड़वां बच्चों को, 4 बार तिड़वां बच्चों को और 3 बार एक साथ 4-4 बच्चों को जन्म दिया। साल 2015 में महिला के पति ने उसे यह कहते हुए छोड़ दिया कि, वह इतने बच्चों का पालन पोषण नहीं कर सकता। डॉक्टरों के मुताबिक, मरियम नबातनज़ी बबिरिये के अंडाशयों की संख्या समान्य महिलाओं के मुकाबले ज्यादा है। जिससे एक साथ उनके कई बच्चे होते हैं। वर्ष 2019 में जब बेबीरिये 40 वर्ष की थीं, तब आगे गर्भधारण को रोकने के लिए उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जिसके बाद उन्हें आगे का प्रेग्नेंसी से निजात मिली।

बच्चों का खर्चा देख पति ने छोड़ा साथ

मरियम (Uganda Woman Struggle Story) ने अपनी छठी डिलीवरी के बाद, और बच्चे ना हो इसके लिए एक डॉक्टर से संपर्क किया। लेकिन डॉक्टर ने उसे बताया कि, यदि वह बच्चे पैदा करना बंद करने की कोशिश करेगी तो वह जल्द ही मर जाएगी। इसलिए डॉक्टर ने उसे तब तक बच्चे पैदा करने की सलाह दी जब तक उसके अंडाशयों की संख्या कम ना हो जाए। उस वक्त मरियम की उम्र 23 साल थी और उसने तब तक 25 बच्चों को पैदा किया था। 2015 में, बबेरिय के पति ने 42 बच्चों का भरण-पोषण करने में असमर्थ होने के कारण परिवार को छोड़ दिया। मगर उससे पहले ही बबेरिये अपने जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती हो गई थी। बाद में अपने बच्चों को पालने के लिए उसने अपना घर बेच दिया। उनकी और उनके बच्चों की देखभाल उनकी दादी ने की थी, लेकिन जब उनकी दादी का देहांत हो गया, तो उनके रिश्तेदारों ने उन्हें अपने बच्चों को रखने के लिए घर में रहने की इजाजत दे दी थी।

 

Share This Article