Haryana Weather Alert : मौसम विभाग नें हरियाणा के 9 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया

admin
Meteorological Department issued rain alert in 9 districts of Haryana

Haryana Weather Alert : मौसम विभाग ने हरियाणा में आज 9 जिलों में बरसात होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बरसात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में बरसात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बरहाल, बरसात के बाद भी दिन के ज्यादात्तर तापमान में कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा है। यहां का ज्यादात्तर तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

मेवात में सबसे ज्यादा बरसात और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पाठकों को बता दें कि, हरियाणा में मंगलवार को सबसे ज्यादा बरसात (Haryana Weather Alert) मेवात में हुई है। यहां 5MM तक पानी गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, यमुनानगर और करनाल में भारी बरसात और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में सामान्य बरसात (Haryana Weather Alert) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य 13 जिलों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

 

 

 कैसा रहेगा आगे मौसम

हरियाणा में आज मानसून के थोड़ा वीक रहने के आसार है। यही कारण है कि, मौसम विभाग ने सिर्फ दो जिलों यमुनानगर और करनाल में बहुत भारी बरसात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और सिर्फ 7 जिलों में भारी बरसात को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Share This Article